कोईलवर: चांदी थाना पुलिस ने 2022 से फरार शराब कांड के आरोपी को नेकनामटोला गांव से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चांदी थाना पुलिस ने शराब कांड से जुड़े एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2022 से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 46 वर्षीय चुन्नू कुमार के रूप में हुई है, जो बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव निवासी राम कुमार के पुत्र हैं। इस आशय की जानकारी चांदी थाना अध्यक्ष ने दी।