कन्नौज: कुसुमखोर के एक गांव में आगजनी की घटना पर पीड़ित ने एसपी से पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
कुम्हारन पुरवा मौजा कुसुमखोर बांगर थाना कन्नौज निवासी फिरोज खान उर्फ शीबू पुत्र सहमुद्दीन ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए बताया कि कुम्हारन पुरवा बाजार में सड़क के किनारे भवन निर्माण एवं रंगाई पुताई से संबंधित सामग्री की दुकान में 14 फरवरी की रात लगभग 11:38 पर आग जनी की घटना को अंजाम दिया गया