झालरापाटन: झालावाड़ धनवाड़ा बस्ती में लड़की को छेड़ने के विवाद में हिंसा, युवती की मौसी को लकड़ी से पीटा, आईसीयू में भर्ती
झालावाड़ की धनवाड़ा बस्ती में मंगलवार देर रात एक लड़की को छेड़ने के मामले में हिंसा हुई है।प्रभारी भीम सिंह ने बुधवार सुबह 10:00 बताया की एक युवक ने शादी में निकासी के दौरान बस्ती की ही लड़की को छेड़ा था। इस मामले में लड़की की मां और मौसी समझाईस करने लड़के के घर गई थी। बातचीत के दौरान युवक की मां ने लकड़ी से लड़की की मौसी पर हमला कर घायल कर दिया।