इंदौर: रेतीमंडी में पुरानी रंजिश में साढ़ू भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की फ़ौजी की हत्या, मामला दर्ज
Indore, Indore | Apr 29, 2025 इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के झुग्गी बस्ती रेतीमंडी में रहने वाले मृतक फौजी की हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें मृतक की पत्नी की शिकायत पर नरू उर्फ नरेन्द्र वास्कले, कन्नू वास्कले, पवन रावत और एक अन्य के खिलाफ हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया है। जिसमें फरियादिया ने बताया कि सोमवार रात सभी बैठकर खाना खा रहे थे। तभी आरोपियों ने हमला कर दिया।