इंदौर: रविदास नगर में एक व्यक्ति ने पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर की आत्महत्या, विवाद के बाद घर छोड़कर चली गई थी पत्नी
Indore, Indore | Apr 29, 2025 इंदौर के हीरानगर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह मृतक को छोड़कर चली गई थी। जिसमें जांच अधिकारी द्वारा बताया गया कि हीरानगर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में रहने वाले रमेश पिता विनोद ने अपने घर मे फांसी लगा ली। रिश्तेदार उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।