अमरोहा जनपद के अमरोहा–धनौरा मार्ग पर शनिवार रात एक युवक बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला। सूचना पर लोगों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ललित कुमार उम्र लगभग 38 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार ललित कुमार अमरोहा के कैलसा मार्ग पर स्थित राणा मंडप को लीज पर लेकर संचालित करत