गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कूर्मटोला गांव के समीप से उत्पाद विभाग ने एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को करीब 4 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में नीतीश कुमार और बाहरन भट्ट शामिल है। जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग ने आज सोमवार को शाम 7 बजे दी। गिरफ्तार दोनों लोगों को उत्पाद विभाग ने न्यायीक हिरासत में भेज दिया है।