सहसपुर लोहारा: नक्सलियों की सूचना देने वाले को 05 लाख रु इनाम और 05 लोगो को देंगे सरकारी नौकरी:- अभिषेक पल्लव एसपी कबीरधाम
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने मीडिया से चर्चा के दौरान जानकारी दिया कि नक्सलियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 05 लाख रु इनाम और उनके परिवार के 05 सदस्यो को सरकारी नौकरी दिया जाएगा।नक्सली चाहे जिंदा पकड़ाए या मुठभेड़ में मारा जाए।जानकारी देने वाले को ईनाम दिया जायेगा।06 महीने में नक्सल खत्म करने की तैयारिया की जा रही है।