रूपवास उपखंड की रुदावल थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक दर्ज जानलेवा हमला करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रुदावल थाना पुलिस में कस्बा रुदावल निवासी एक जने ने नाम जद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है