इस्लामनगर अलीगंज: झप्पू मोड़ पर सब्जी दुकान को विस्फोट से उड़ाया गया, आक्रोशित दुकानदारों ने किया सड़क जाम
जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत झप्पू मोड़ के पास बीती रात अज्ञात अपराधियों ने विस्फोट कर एक सब्जी दुकान को उड़ा दिया।पीड़ित दुकानदार बेला गांव निवासी विजय यादव ने बताया कि वह रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात करीब 12:45 बजे धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद दुकान पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त मिली। उक्त जानकारी मंगलवार को 12 बजे दी।