झांसी: रक्सा में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन, पहले दिन कलश यात्रा को डॉ. संदीप ने झंडी दिखाकर किया रवाना
Jhansi, Jhansi | Feb 19, 2025 जनपद के रक्सा क्षेत्र स्थित रामगढ़ में शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि की पावन उपलक्ष्य पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रक्सा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जाता है, इस मंदिर की एक विशेषता है यहाँ हर शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ नाग देवता के रूप में प्रकट होकर समस्त जनता को दर्शन देते हैं।