टिकारी: CUSB में 'भारतीय भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण शोध' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
Tikari, Gaya | Mar 28, 2026 CUSB में भारतीय भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण शोधः दृष्टि, चुनौतियां एवं संभावनाएं' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। इसका संयुक्त आयोजन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में हुआ। उद्घाटन सत्र में संरक्षक के रूप में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने सभी को संबोधित किया।