धमतरी: महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन समाज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के महिला पुरूष सहित बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समाज के लोग शोभायात्रा में भगवान महावीर की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन और पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु मुख्य आकर्षण रहे।