झांसी: बबीना के मानपुर में आकाशीय बिजली का कहर, दो भैंसों की मौत, किसान घायल
Jhansi, Jhansi | Feb 2, 2026 बबीना ब्लॉक के ग्राम मानपुर में रविवार रात करीब 11:15 बजे आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में एक किसान घायल हो गया, जबकि उसकी दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित किसान ने सोमवार दोपहर 1 बजे प्रशासन को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह रात में अपने पशुओं के पास था, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी।