भभुआ: भभुआ चकबंदी रोड स्थित पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ संपन्न
Bhabua, Kaimur | Dec 29, 2025 भभुआ चकबंदी रोड स्थित पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ है। आज सोमवार को 2:30 बजे कार्यक्रम के संयोजक रंगबहादुर पांडेय ने बताया कि 26 दिसंबर से ही राजेंद्र सरोवर से कलश यात्रा निकालकर पुरे शहर में भ्रमण करते हुए महायज्ञ स्थल पहुंचकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ धार्मिक विधि विधान के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई थी।