यमुनानगर जिले में आज बुडिया गांव स्थित गंदे नाले में व्यक्ति का शव पड़ा मिला। व्यक्ति तीन दिनों से घर से लापता था। आज गुरुवार को बच्चों ने वहां खेलते हुए लाश को नाले में तैरते हुए देखा और पास के दुकानदारों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए यमुनानगर सिविल अस्पातल पहुंचा दिया।