लोहरदगा न्यायालय के निर्देश पर कुडू थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लावागाई निवासी बालक राम उम्र लगभग 42 वर्ष, पंडरा निवासी साजिद अंसारी उम्र लगभग 22 वर्ष तथा टाटी निवासी पुरन उरांव उम्र लगभग 60 वर्ष शामिल हैं।