गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मोहल्ले में ही अपने चाचा के घर दूध लेने गई थी। दूध लेकर वापस अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले का ही एक युवक पीछा करने लगा और गली में पहुंचते ही किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।