कहरा: नवहट्टा प्रखंड के कई गांव में कोसी नदी का कहर, हो रहा है कटाव, ग्रामीण पलायन को है मजबूर।
Kahara, Saharsa | Jul 18, 2024 नवहट्टा प्रखंड के रसलपुर, बिरजेन, कुंदह, झरवा, बकुनिया सहित तटबंध के अंदर बसे दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। और लोगों का घर कोसी कटाव के कारण नदी में समा रहा है। ग्रामीण डरे सहमे हैं। और अब ग्रामीण ऊंचे स्थान पर अपना सामान लेकर जाने को मजबूर हैं। आपको बता दे कोसी कटाव के कारण काफी संख्या में लोगों का घर कोसी में समा गया है और ग्रामीण परेशान है।