बिसावर के पास स्थित नगला गूलर के खेतों में एक 10 फीट लंबा अजगर निकल आया। खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी तो उनमें हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा गया और अपने साथ सुरक्षित ले जाया गया है।