सहारनपुर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने शहर में मानवता को शर्मसार कर दिया। जिला अस्पताल परिसर में सुबह करीब 6:30 बजे लोहे की बेंच पर 10 माह की एक मासूम बच्ची मिली, जिसे किसी ने शॉल में लपेटकर चुपचाप छोड़ दिया था। ठंड के कारण बच्ची बुरी तरह सिकुड़ी हुई थी और लगातार रो रही थी।