मंदसौर: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुरा में बाइक चोरी की हुई घटना सीसीटीवी आया सामने पुलिस कर रही है चोरों की तलाश ।
मंदसौर जिले में बाइक चोरों के हौसले बुलंद है। बदमाश एक मिनट के भीतर ही बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। जिले में औसतन प्रतिदिन एक से दो बाइक चोरी की घटनाएं सामने आती है। ऐसा ही एक मामला खानपुरा में देखने को मिला जहां पर एक बाइक से आए तीन बदमाश घर के सामने खड़ी बाइक को चुराकर फरार हो गए। बाइक चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।