रतलाम: रतलाम में दिन का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, मौसम खुला, कोहरे का असर कम हुआ और तेज धूप से मिली राहत
रतलाम में शुक्रवार को मौसम खुला। कोहरे का असर बहुत कम रहा। तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम साफ होने के कारण पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। जबकि रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोहरे का असर भले ही कम हो गया है। लेकिन ठंड का असर बरकरार है। सूरज निकलने के पहले हल्का कोहरा बना हुआ है।