पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गोलूवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई वाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि जगमोहन हेड कांस्टेबल ने मय टीम गोलूवाला सिहागान से आरोपी नाथूराम निवासी वार्ड नंबर 1 गोलूवाला निवाधान को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की इकाई वाली करते हुए सट्टा रकम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।