शहपुरा थाना क्षेत्र के भरद्वारा गांव में फाग गाने को लेकर शिक्षक ने अचानक वृद्ध के ऊपर पत्थर से हमला कर दिया जिसके चलते वृद्ध घायल हो गया आक्रोशित ग्रामीणों बुधवार रात 10:00 बजे पुलिस थाना शाहपुरा पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई । गांव में फाग गाने का कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान अचानक शिक्षक गाली गलौज करते आया और वृद्ध के ऊपर हमला कर दिया ।