मंदसौर: शहर में 117 मतदान केंद्र पर चुनावी तैयारी तेज 4 विधानसभाओं में 1 हजार 133 पोलिंग बूथ, 13 मई को होगी वोटिंग।
मंदसौर लोकसभा को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी में जुटा है। जिले में मतदान केंद्रों पर पोलिंग बूथ क्रमांक और अन्य जानकारियां अंकित की जा रही है। संसदीय क्षेत्र में 2 हजार 121 पोलिंग बूथ बनाए गए है। मंदसौर जिले की 4 विधानसभाओं में 1 हजार 133 पोलिंग बूथ है मंदसौर शहर में 117 मतदान केंद्र है।