केराकत: केराकत कोतवाली पुलिस द्वारा लूट का आरोपी अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार
केराकत पुलिस द्वारा बाइक पर घूम रहे एक संदिग्ध को रोक कर जब जामा तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उसके जेब से 8750 रूपये भी बरामद हुए। जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम भोला राजभर निवासी फूलपुर, थाना फूलपुर जिला वाराणसी बताया। उसने यह भी बताया कि दस दिन पूर्व एक फाइनेन्सर कर्मचारी से एक लाख बीस हजार रूपए की लूट में वह शामिल रहा।