रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सतीश मिश्र की झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि सतीश मिश्र झारखंड के चतरा जिले में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार को कंपनी के काम से वे अपने एक साथी के साथ बाइक से कहीं