हिमगिरी स्टेडियम लेटीबुंगा में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में धारी की निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख भावना समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की शपथ दिलाई। सीएम ने ब्लॉक प्रमुख भावना, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बृजवासी, कनिष्ठ उप प्रमुख गीता बिष्ट समेत 12 से अधिक ग्राम प्रधानों को भाजपा की शपथ दिलाई।