पांकी: सुड़ी गांव में ₹4.75 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास, विधायक प्रतिनिधि ने रखी आधारशिला
Panki, Palamu | Jan 31, 2026 पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता की अनुपस्थिति में उनके जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने शनिवार दोपहर 3 बजे तक पांकी विधानसभा क्षेत्र के लिए पांकी प्रखंड के सुड़ी गांव में 4 करोड़ 75 लाख की लागत से 19 विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। यह निर्माण कल्याण विभाग के द्वारा किया जाएगा।