गोरखपुर: जिले में 14 स्थानों पर पटाखे की दुकानें लग रही हैं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने दी जानकारी
जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 14 स्थान पर पटाखे की दुकान लगाई जा रही है। दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वह अपनी दुकानों के सामने बालू की बोरी व पानी का ड्रम जरूर रखें। अग्निशमन विभाग द्वारा इसकी चेकिंग भी कराई जा रही है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में दमकल की गाड़ियां लगाई गई है।