अपनी ससुराल पिलानी से अपने गांव घणाऊ जा रही बस में सवार महिला का राजगढ में तीन महिलाओं द्वारा गले से पहना लाखों रूपये का मंगलसूत्र तोडक़र फरार होने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। घटना की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। पीडि़ता अनिता कुमारी पुत्री अमरचंद निवासी घणाऊ ने थाने में रिपोर्ट दी है।