कोटड़ा: राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने किया वन स्टॉप केन्द्र का निरीक्षण
Kotra, Udaipur | Jul 17, 2024 राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के माननीय सदस्य जस्टिस श्री रामचन्द्र सिंह झाला ने मंगलवार को भुवाणा में संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया। श्री झाला ने केन्द्र द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएं यथा अल्पावास सुविधा, काउंसलिंग प्रक्रिया, चिकित्सा सुविधा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली