धनौरा: गांव अलीनगर में स्थित मनोकामना शिव मंदिर में दूर-दूर से आते हैं लोग
अमरोहा जनपद के गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के गांव अलीनगर में मनोकामना शिव मंदिर स्थित है। मंदिर के पुजारी श्री रामनिवास ने कहा है कि यह मंदिर लगभग 80 साल से अधिक पुराना है। माना जाता है कि इस मंदिर पर जो भी आस्था के साथ प्रसाद चढ़ाने आता है भगवान उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। इसलिए यहां पर काफी दूर-दूर से लोग प्रसाद चढ़ाने आते हैं।