चाचौड़ा से भाजपा विधायक प्रियंका मीणा ने भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 13 मार्च को विधायक कार्यालय से दी जानकारी में विधायक ने चाचौड़ा विधानसभा के बीनागंज तेली गांव देहरी मार्ग के दोहरीकरण और बीनागंज और कुंभराज की नवीन कृषि उपज मंडी परिषद निर्माण के मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।