भीनमाल: घांची समाज ने शुरू की चल कैंटीन रामदेव पैदल यात्रियों को मिलेगी खाने पीने और दवाइयों की सुविधा
Bhinmal, Jalor | Aug 20, 2024 जालोर के भीनमाल में श्री सांवलाजी सेवा संस्थान के घाची मोदी समाज द्वारा मंगलवार को बाबा रामदेव पैदल यात्रियों के लिए चल कैंटीन का शुभारंभ आज हरी झंडी दिखाकर किया गया। चल कैंटीन में बाबा के पैदल जातरूओं के लिए रामदेवरा जाने वाले रास्ते पर नींबू पानी-फ्रूट व दवाइयों का वितरण नि:शुल्क किया जाएगा।