दातागंज: नगर से किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य राजीव गुप्ता को पुलिस ने किया नजर बंद,
दातागंज से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजीव गुप्ता किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। वहीं दातागंज पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। राजीव गुप्ता ने बताया कि किसान आंदोलन के लिए वह दो गाड़ियां भर के दिल्ली जाने के लिए तैयार हो रहे थे। अभी दातागंज कोतवाली प्रभारी ने उन्हें उनके ही आवास पर ही नजर बंद कर दिया है।