खलारी: पुलिस वर्दी में लूटपाट करनेवाले चार अपराधी गिरफ्तार,कर भेजे गये जेल
Khelari, Ranchi | Mar 15, 2024 खलारी पुलिस बनकर वाहनों को रोककर कागजात की पूछताछ करना और कागजात सही रहने राशि का डिमांड करना। यह लुटेरे कोयला ढोनेवाले ट्रकों से अधिक किया करते थे। बिना कागजात के अगर कोयले से लदे ट्रक उनकी पकड़ में आ जाते, तो मनमानी ढंग पैसे की वसूली करते थे। लूटपाट करते और फरार हो जाते। उक्त बातें रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में कही।