खलारी: दिव्यांग मतदाताओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रहेगा इंतजाम, बूथों पर उपलब्ध होंगी सुविधाएं: रवि कुमार निर्वाचन अधिकारी
Khelari, Ranchi | Mar 14, 2024 झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में कोई भी मतदाता नहीं छूटे यह हम सब की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि बूथों पर सभी प्रकार सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न संगठनों से विशेष तौर पर दिव्यांग लोगों का मतदाता पहचान पत्र बनवाने की अपील की है।