शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी, ईरान के हालात पर शोक और युद्ध विराम की दुआ की
शिकोहाबाद में ईद के मौके पर सिया समुदाय के लोगों ने एक अलग अंदाज में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। समुदाय के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की और ईरान के मौजूदा हालात पर गहरा शोक व्यक्त किया।नमाज के दौरान, लोगों ने ईरान में चल रहे संघर्ष की जल्द समाप्ति के लिए विशेष दुआएं कीं। समुदाय के सदस्यों ने अली खामनेई के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता भी प्रदर्शित की।