मयूर विहार: हथियार सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग करने वाले एक गैंग के 2 गैंगस्टर पूर्व दिल्ली से हुए गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के पूर्वी रेंज -1 की पुलिस टीम ने हथियार सप्लाई करने वाले और हथियार की मैन्युफैक्चरिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो सोफिस्टिकेटेड पिस्टल, पांच कंट्री मेड पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक 12 बोर का शॉटगन, 20 जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रिक मोटर, ड्रिल मशीन आदि समान ब्रह्मद किया है।