धनघटा: संठी गांव में चकबंदी विवाद से परेशान किसान ने की आत्महत्या, विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के संठी गांव में शनिवार सुबह एक किसान ने कथित तौर पर चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 47 वर्षीय किसान प्रभुनाथ प्रजापति का शव उनके पुराने घर में मफलर के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में आक्रोश का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि चकबंदी अधिकारियों ने किसान की सड़क किन