धरमपुरी: महेश्वर रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने सड़क पार कर रही महिला को बोलेरो ने मारी टक्कर, अस्पताल में हुआ उपचार
महेश्वर रोड पर पंचमुखी हनुमान मन्दिर के सामने सड़क पार करने के दौरान एक महिला को बोलोरो वाहन ने टक्कर मार दी घटना में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। महिला संजय नगर की बताई जा रही है बताया जा रहा है कि पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने से महिला सड़क पार कर रही थी इसी दौरान बुलोरो वाहन चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाया ओर टक्कर मार दी।