बदायूं: डिप्टी सीएम के आगमन के दौरान इंदिराचौक और सुनीति पेट्रोल पंप के बीच गरीबों की झोपड़ियों को टेंट के पर्दे से ढकवाया गया
Budaun, Budaun | Dec 10, 2025 बदायूं में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर इंदिरा चौक और सुनीति पेट्रोल पंप के बीच गरीबों की झोपड़ियां को अधिकारियों ने टेंट के पर्दे लगवा कर ढकवा दिया। आपको बता दें यहां पर झुकी झोपड़ी डालकर गरीब रहते हैं और वह शहर में कूड़ा बीन कर अपना तथा अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सरकार हजारों योजनाएं चला रही हैं। जिसमें गरीबों के लिए बनाई गई है।