मिर्ज़ापुर: अघवार में कटरा का शटर बंद कर दुकानदारों और ग्राहकों से पड़री पुलिस ने की अभद्रता, लाइन में खड़ा कर खिंची फोटो
पड़री पुलिस ने अघवार में कटरा का शटर बंद कर अंदर मौजूद ग्राहकों और दुकानदारों से अभद्रता की। दुकानदार प्रकाश पांडेय ने बताया कि उनकी भी दुकान कटरा के अंदर है। उनके साथ भी अभद्रता की गई। उनका दोस्त पहिया वाहन का चालान कर दिया गया। कुछ ग्राहकों को मारा पीटा गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका फुटेज वायरल हो रहा है।