लोहरदगा: लोहरदगा हटिया गार्डन में जन्माष्टमी पर सजीव झूलन का हुआ आयोजन, श्रीकृष्ण लीला से परिचित हुए भक्त।
लोहरदगा नगर क्षेत्र में सोमवार व मंगलवार को जन्माष्टमी की धूम रही। लोहरदगा हटिया गार्डेन में सजीव झूलन का आयोजन किया गया। श्रद्धालु झूलन का आनंद उठाते हुए श्रीकृष्ण लीला से परिचित हुए जन्माष्टमी के अवसर पर झूलन कार्यक्रम में युवा एवं छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण, सुदामा कृष्ण,भीष्म पितामह कृष्ण अर्जुन, करण कवच,आदि सजीव झूलन का आयोजन किया गया।