जतारा: जतारा बायपास रोड पर डंपर ने मारी टक्कर, मासूम बच्ची के हुए दो टुकड़े, मां के पैर कटे, बाइक चालक गंभीर
दोपहर करीब 4 बजे जतारा बायपास रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादस े में 7 साल की काव्या का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। वहीं चमेली बाई के दोनों पैर कट गए। वहीं बाइक चला रहे किसना के पैर में भी चोट आई है। वहीं टक्कर के बाद दूर गिरने से 5 साल के बालक को मामूली चोट आई है।