संभल: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ग्राम हरगोविंदपुर में हुए सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजनों से की मुलाकात
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ग्राम हरगोविंदपुर में 4 जुलाई को जुनावई के पास हुए भीषण सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले एवं परिजनों को सांत्वना दी एवं मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।