करेड़ा: करेड़ा पुलिस ने बागोलिया में खेत में दी दबिश, लाखों रुपये के 99 हरे गीले गांजे के पौधे व 270 ग्राम गांजा किया जब्त
करेड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखने और गांजे की खेती करने पर एक आरोपी लक्ष्मण लाल को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी से 99 गांजे के हरे गिले पोघे जिनका वजन 38.040 किलोग्राम और 270 ग्राम गांजा को जब्त किया हैं। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 11 लाख 54 हजार 700 रुपए बताई जा रही है।