इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर रहे व्यक्ति को थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति-भंग में किया चालान
Etawah, Etawah | Mar 10, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा में लड़ाई-झगड़ा कर रहे उदयपुरा निवासी सतीश बाबू पुत्र राम भरोसे को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति-भंग में धारा 151 की कार्रवाई करते हुए जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराकर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया है।